फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेसो...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में सुविधाओं की मांग को लेकर वीरवार को इनेलो के छात्र संगठन इनेसो की ओर से विवि प्रधान रवि मसीत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार मदनलाल गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। रजिस्ट्रार ने जल्द सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इनेसो ने ज्ञापन के माध्यम से लाइब्रेरी का समय रात 12 तक करने, लाइब्रेरी में सभी पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, सभी ब्लॉक पर जरनेटर लगाने, कॉमन हॉल बनाने, खेल मैदान की मरम्मत कराने, सभी विषय के टीचर लगाने, सांसद द्वारा दान की गई बसों का संचालन कराने, पार्क की मरम्मत कराने गर्ल्स हास्टल के लिए नई बिल्डिंग बनाने तथा वाशरूम में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। रवि मसीत ने बताया कि विश्वविद्यालय में सुविधाओं के अभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सभी सुविधाओं से मिलने विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान कृष्ण सिंगाड़िया, अरूण, बंसत, हितेश, विश्वेश, मोहित, हेमंत, नीरज, मंजीत, युगल, पंकज, अभिमन्यू, यदुवेंद्र, नपीन व दीपक छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें