फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालेटा...21

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। खंड के गांव खालेटा में चमेली देवी मेमोरियल सोसायटी द्वारा अंतरविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड के लगभग दस स्कूलों की टीमों ने भाग लिया जिसमें बलवाड़ी स्कूल की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। आयोजक सुरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा और रविंद्र शर्मा द्वारा अपने दादा-दादी की स्मृति में हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। विद्यालय के मुख्याध्यापक रामेश्वर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिताओ में खोल, भालखी, नांधा, बलवाड़ी, मामडिया, मायण और खालेटा के सरकारी और निजी स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। खेल में प्राथमिक विभाग से छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलवाड़ी की छात्रा मोनिका ने प्रथम व राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांधा की पायल द्वितीय रहीं। छात्रों में रावमा मायन के दीपक ने प्रथम व एसडी स्कूल बलवाड़ी के नीतीश द्वितीय रहा। माध्यमिक विभाग से छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में रा मा वि नांधा की पूजा ने प्रथम, रावमा विद्यालय खोल की रीना ने द्वितीय रही। लड़कों में खालेटा का आदित्य प्रथम, एमडी वरिष्ठ मा वि भालखी माजरा का पीयूष द्वितीय रहा। 500 मीटर लड़कियों की दौड़ में रावमा वि मायन की गोनावती प्रथम, रामावि नांधा की टीना द्वितीय रहीं। लड़कों में नवचेतना पब्लिक स्कूल खालेटा का पंकज प्रथम और रावमा वि मायन का सुनील द्वितीय रहा। ओपन दौड़ प्रतियोगिता में खालेटा का नीरज प्रथम और खालेटा का पंकज ओर अजय संयुक्त रूप से तृतीय रहे। केवल लड़कियों के लिये हुई आलू दौड़ में मोनीता एमडी वरिष्ठ मा वि भालखी माजरा की मोनिका प्रथम और एस डी स्कूल बलवाड़ी की हानिया द्वितीय रही। कुर्सी दौड़ मे सेन्चुरी पब्लिक स्कूल खालेटा की दीपिका प्रथम, रामावि खालेटा की लक्ष्मी द्वितीय रही।
विज्ञापन


एकल नृत्य में नेहा रहीं अव्वल
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकल नृत्य में रावमा विद्यालय खोल की छात्रा नेहा प्रथम और रावमा विद्यालय मायण की छात्रा प्रीति द्वितीय रही। समूह गान प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय खालेटा से की टीम प्रथम और रावमा विद्यालय मायण की टीम द्वितीय रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में रावमा विद्यालय मायण की टीम प्रथम रही, जबकि रामावि खालेटा और रावमा विद्यालय खोल की टीमें संयुक्त रूप से द्वितीय रही। इस दौरान सरपंच सत्यरूप यादव, रामभगत शर्मा, भूपसिंह भारती, चंदन सिंह, मोतीलाल, प्रीति शर्मा, सोमदत्त, शिव कुमार शर्मा, जगराम, रणवीर सिंह आर्य, जगदीश और कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें