फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नसीब नही हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शासन में मिली झूठ की पोटली : कैप्टन अजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भाजपा सरकार ने साढे़ तीन साल के शासन में प्रदेश के लोगों को सिवाए झूठ की पोटली के और कुछ नसीब नहीं हुआ है। चाहे कर्मचारियों की बात हो, किसानों की या फिर युवाओं की। हर वर्ग को निराशा ही मिली है। जनता भाजपा के झूठ का जवाब चुनाव में देगी। उक्त बातें पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने हांसाका गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। हांसाका में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों पर भी वर्तमान सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। कुछ साल पहले तक प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था, लेकिन अब भाजपा ने विकास की रफतार पर ब्रेक लगा कर, प्रदेश का भाईचारा तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है।
विज्ञापन

इसके बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने संत शिरोमणि रविदास जयंति पर रविदास होस्टल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। यादव ने कहा कि हमारे संतों ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और आम आदमी को उसके अधिकार दिलाने के लिए कार्य किया। ऐसे संतों को याद कर उनके दिखाए मार्गों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें