फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गंगापुरी स्मृति महोत्सव एवं प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टाइल कबड्डी में कन्हौरी ने बहू अकबरपुर को दी मात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा एवं सहयोग की भावना बढ़ती है। वह उपमंडल के नाहड़ गांव में बाबा गंगापुरी महाराज की पावन स्मृति में बाबा के वार्षिक रोट के अवसर पर बाबा गंगापुरी स्मृति महोत्सव एवं प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हरियाणा स्टाइल, नेशनल कबड्डी, वॉलीबाल शूटिंग मुकाबलों में रेवाड़ी सहित झज्जर, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद जिलों से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा स्टाइल कबड्डी के फाइनल मुकाबले में कन्हौरी झज्जर की टीम ने कांटे की टक्कर में बहू अकबरपुर रोहतक की टीम को परास्त किया। वॉलीबाल शूटिंग में मोहदीपुर की टीम प्रथम और कोटिया की टीम दूसरे पर रही। रस्साकसी में गौरियां गांव की टीम प्रथम स्थान पर रहीं व नाहड़ की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 नेशनल कबड्डी में अहरी प्रथम व खुडाना द्वितीय रही। समिति अध्यक्ष व गांव के सरपंच प्रदीप शेखावत ने विधायक यादव का बाबा के मंदिर के चारों ओर इंटरलोक टाइल बिछाने पर समिति एवं ग्राम समिति की ओर से आभार जताया। समिति के महासचिव प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि प्रति वर्ष ईष्ट बाबा की याद में वार्षिकोत्सव के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम, खेलों, मेला आदि का आयोजन किया जाता है। हरियाणा स्टाइल कबड्डी में विजेता टीम को 31 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये, नेशनल कबड्डी में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये, वॉलीबाल शूटिंग के प्रथम विजेता को 7100 रुपये, द्वितीय को 5100 रुपये, अंडर-17 में प्रथम 5100 रुपये व द्वितीय को 3100 रुपये, रस्साकस्सी में प्रथम टीम को 2100 रुपये व द्वितीय को 1100 रुपये पुरुस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर बिरजू ठेकेदार युवा प्रतिभाओं को अपनी ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें