फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारी आमने-सामने
विज्ञापन

अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस नहीं थी : एसडीएम
जितनी पुलिस मांगी थी, उपलब्ध करवा दी: डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के छठे दिन जहां नप कर्मचारियों ने शक्ति नगर नाले के पास कार्रवाई की वहीं सुरक्षा को लेकर दो वरिष्ठ अधिकारी आमने-सामने आ गए। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों की नाराजगी से बचने के लिए नगर परिषद पुलिस सुरक्षा में कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को भी एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान केवल दो ही पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। दो पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े पांच बजे दो जिप्सी कार्रवाई स्थल पर पहुंची, उनमें भी केवल चार पुलिस कर्मचारी सवार थे। इस मामले में एसडीएम कुशल कटारिया का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में मंगलवार को पुलिस की व्यवस्था ठीक नहीं थी। डीसी साहब के आदेश के बाद भी पुलिस जितनी पुलिस मांगी गई थी, उतनी मौके पर नहीं पहुंची। दूसरी तरफ डीएसपी डॉ. गजेंद्र का कहना है कि जितनी पुलिस मांगी गई थी, उपलब्ध करवा दी गई थी। उनकी तरफ से कोई कमी नहीं बरती गई।

अतिक्रमण हटाकर हाथोंहाथ काटे चालान
अतिक्रमण के खिलाफ नप की कार्रवाई मंगलवार शाम चार बजे शुरू हुई। नगर परिषद की टीम गढ़ी बोलनी रोड से लगते नाले से शुरू हुई। सबसे पहले वहां स्थित एक निजी अस्पताल का चालान किया गया। अस्पताल से रैंप बाहर निकला था। इसके बाद नप की टीम आगे बढ़ती चली गई। मकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को हाथोंहाथ ध्वस्त कर चालान भी काटे। नगर परिषद की कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का आलम रहा। कई लोगों ने दुकानों के आगे रोड में रखे सामान हटाने को लेकर लिखकर भी दिया। नगर परिषद की यह कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में दो घंटे तक चली। गढ़ी बोलनी रोड से लगते शक्ति नगर की तरफ जाने वाले इस मार्ग पर पहले खुला नाला था। इसके दोनों तरफ मकान थे। बाद में लोगों की मांग पर इस नाले को पाटकर दोनों तरफ सड़क बना दी गई। इसके बाद ही समस्या बढ़ती चली गई। लोगों ने घरों से लगते पक्के अतिक्रमण कर लिए। एक तरफ का तो रास्ता ही बंद कर दिया। नगर परिषद की टीम ने रास्ते में खड़ी गाड़ियों के चालान भी कटवाए। कार्रवाई के दौरान नप कर्मचारियों ने नाले पर रखे उपलों को भी हटाया। जहां कहीं भी उपले दिखे नप के कर्मचारी उनको उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालते नजर आए। नप की टीम ने रास्ते में बने कॉलोनी को बंद करने के लिए बनाए एक दीवार को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


पहली बार कर्मचारियों के गले में दिखा आई कार्ड
इस बार नगर परिषद के कर्मचारी पहली बार गले में आई कार्ड पहनकर कार्रवाई करते नजर आए। इसका सबसे बड़ा कारण हालात बिगड़ने पर नगर परिषद कर्मचारियों और अन्य लोगों मेें अंतर करना था। आई कार्ड की सभी जगह चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन


कोट
डीसी साहब के आदेश के बाद भी कार्रवाई के दौरान पुलिस की व्यवस्था ठीक नहीं थी। इसके लिए हम बाकायदा लिखित में देंगे। - कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी

हमसे जितनी पुलिस मांगी गई थी। उतनी उपलब्ध करा दी गई। हमारी तरफ से सहयोग में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। - डॉ. गजेंद्र, डीएसपी, रेवाड़ी
नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। इस बार नगर परिषद कर्मियों को आई कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें