फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 125 हस्तियों के साथ करनाल मे मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विनी को मिला राष्ट्रीय रत्न सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। युवा शिक्षाविद् एवं धारूहेड़ा निवासी अश्विनी शर्मा को करनाल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। करनाल क्लब में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में देशभर से आई हुईं 125 विभूतियों को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस समारोह का आयोजन राष्ट्रीय समाजसेवी संगठन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह तथा करनाल के लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुपमा शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। युवा शिक्षाविद् अश्विनी शर्मा को राष्ट्रीय रत्न सम्मान मिलने से क्षेत्र में हर्ष है। उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। धारूहेड़ा निवासी शिक्षाविद् अश्विनी शर्मा वर्तमान में गुरुग्राम जिले के बोहड़ा कलां में संस्कृत प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इसी वर्ष मई माह में उन्हें मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय संगठन नवसंकल्प द्वारा सद्भावना दूत सम्मान 2017 मिल चुका है। वही शिक्षा संकल्प सम्मान, युवा प्रेरक सम्मान, समाजश्री सम्मान सहित अनेक पुरस्कारों से अश्विनी शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है। रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापडीवास, राजस्थान के तिजारा विधायक मामन सिंह यादव, अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव सहित अनेक राजनैतिक एवं समाजसेवी संगठन अश्विनी शर्मा को उनकी उपलब्धियों के लिए अनेक बार सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें