मॉडल थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक बाइक समेत 30 किलो ग्राम डोडा पोस्त (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान जिला कैथल के मैढवाल निवासी लाडी सिंह के रूप में हुई है। आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ कैथल लेकर जा रहा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाडावास रोड पर पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और अचानक नाका पहले यूटर्न लेकर जाने लगा। इसी दौरान बाइक पर रखा हुआ एक बैग नीचे गिर गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू पूछताछ की। आरोपी की पहचान लाडी सिंह निवासी मैढवाल कैथल के रूप में हुई। बाइक रखे दोनों थैलों को चेक किया तो 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान से कैथल बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इसमें अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।