फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज 3 ट्रेनेें होंगी प्रभावित, कल दिल्ली-सातरोड रहेगी रद्द

विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली मंडल में नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ब्रिज संख्या-249 पर निर्माण व तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते ब्लॉक लिया गया है जिससे कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द की गई हैं जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड 29 मार्च व गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली, 29 मार्च को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15091 दौराई-टनकपुर 28 मार्च दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद मार्ग से चलेगी। यह दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर 28 मार्च साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी 28 मार्च साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलेगी और दिल्ली व शाहदरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती 28 मार्च अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें