धारूहेड़ा निवासी 27 वर्षीय महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मौतों का आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है। महिला शहर के पायलट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बुधवार को 108 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ संक्रमित हुए मरीजों की संख्या भी 8164 पर पहुंच गई है। तेजी से फैल रहे संक्रमण पर अंकुश के लिए यदि सावधानी नहीं बरती गई तो हालात दिल्ली की तरह चिंताजनक हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ले चुका 95099 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार तक तक 95099 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8164 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7427 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 39 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 698 एक्टिव केस रह गए हैं। 86437 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 498 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 698 एक्टिव केस हैं, इनमें 37 विभिन्न अस्पतालों में व 4 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 657 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
शहर में मिले 68 पॉजिटिव मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 108 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 68 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेड़ा, 7 बावल, 4 बालियार खुर्द, 3 कोसली, 2 गुडियानी, तथा एक-एक केस भाकली, बिठवाना, भाड़ावास, मालियावास, धामलावास, निगानियावास, गोकलगढ़, लिसाना, नयागांव, निमोठ, सांझरपुर, हालूहेड़ा व जखाला से संबंधित हैं। 94 ठीक होने वालों में 48 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 9 जाटूसाना, 8 बावल, 3 बोडिया कमालपुर, 2-2 जाट सायरवास, सुमाखेड़ा, निमोठ तथा एक-एक केस हरजीपुर, एसपी आवास व लाखनौर से हैं।