वीरवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बावल में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। टीम की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेता में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। डॉ. सचिन के नेतृत्व में विभाग की टीम ने छोटूराम चौक पर तीन दुकानों पर डोडा बर्फी, काजू कतली, गुलाब जामुन, खोया बर्फी व अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए। टीम के पहुंचने पर कई दुकानदार आनन-फानन में दुकानें बंद करने लगे। दीपावली पर्व पर मिलावट खोरी को रोकने के लिए विभाग ओर से डीसी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। डॉ. सचिन ने बताया कि सैंपलों को सील करने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।