फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में उठान क्षमता बढ़ाने के लिए खर्च होंगे 27 करोड़ : राव इंद्रजीत

Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर जेएलएन फीडर, दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व रेवाड़ी कैनाल की पानी उठान की क्षमता में वृद्धि का कार्य किया जाएगा। योजना के तहत जेएलएन फीडर, रेवाड़ी कैनाल, दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुराने इलेक्ट्रोमैकेनिकल उपकरणों को बदलकर पानी की क्षमता में 500 क्यूसेक तक की वृद्धि की जाएगी। इससे पूरे दक्षिण हरियाणा को लाभ होगा। एक जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विश्राम गृह में सिंचाई विभाग की अनेक योजनाओं का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 2590 की संचयी क्षमता वाले 36 पंप बदलकर लिफ्टिंग क्षमता में 500 क्यूसेक की वृद्धि की जानी प्रस्तावित है, जिससे रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़ जिला को भी लाभ मिलेगा। योजना के तहत एक सौ पुरानी मोटर बदली जाएंगी, जिससे बिजली की बचत होगी। इसके अलावा 36 पुराने पैनल भी बदले जाएंगे, जिससे सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पुरानी क्रेन व ट्रांसफार्मर भी बदले जाने हैं। इस परियोजना से दक्षिण हरियाणा के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि नहरी पानी की क्षमता को बढ़ाने के लिए 27 करोड़ का बजट मंजूर हुआ हो चुका है। जिले की नौ नहरों के सुधारीकरण पर करीब 50 करोड़ खर्च होंगे। इन नहरों में बावल डिस्ट्रीब्यूटरी की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपये में किया जाएगा। कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का कार्य साढ़े 5 करोड़ में पूरा किया जाएगा। झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर की मरम्मत करीब 2 करोड़ रुपये में की जाएगी । किशनपुर माइनर का सुधारीकरण सवा करोड़ रुपये में होगा। भाड़ावास माइनर पर करीब दो करोड़ ऱपये खर्च किए जाएंगे। निखरी डिस्ट्रीब्यूटरी के सुधारीकरण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कोसली क्षेत्र की दीवाना माइनर पर डेढ़ करोड़ रुपये, सुम्माखेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी पर चार करोड़ रुपये, जाखला डिस्ट्रीब्यूटरी पर करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें