फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका की बैठक में 26.15 करोड़ का बजट पास

Sat, 31 Jan 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर पालिका धारूहेड़ा में आयोजित बैठक। स्रोत : पार्षद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की बैठक में 26 करोड़ 15 लाख रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। चेयरमैन कंवर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा ने बजट से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पार्षदों अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को सदन के सामने रखा। चर्चा के उपरांत सभासदों के बहुमत के आधार पर करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित कर दिए गए। सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नालियों की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाने की योजना है।
मार्च में नगर पालिका के भंग होने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि इसी वर्ष नगर पालिका चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के अंत में पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए और उम्मीद जताई कि बजट का सही उपयोग कर शहर के विकास को नई दिशा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें