फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल में धूम्रपान करने पर अप्रैल से अब तक 254 लोगों के चालान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में धूम्रपान करने पर चालान काटते डॉ. भंवर सिंह। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। अप्रैल महीने से अब तक अस्पताल परिसर में 254 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। बुधवार को विभाग की टीम ने जांच के दौरान 17 लोगों को सिगरेट पीते हुए पकड़ा जिन पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यह चालान कोटपा एक्ट 2003 के तहत किए जा रहे हैं। इस कानून के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान, सरकारी दफ्तर या अस्पताल में धूम्रपान करना अपराध है।
एक बार चेतावनी देने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति सिगरेट पीते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालान किया जाता है। विभाग की टीम नियमित रूप से अस्पताल के मुख्य द्वार, पार्किंग, ओपीडी क्षेत्र और कैंटीन के आसपास निगरानी रखती है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिसर को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अस्पताल में रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में अगर कोई परिसर में सिगरेट पीता है तो इससे मरीजों और बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। बावजूद इसके कई लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

-
नियम तोड़ने वालों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि लोगों को कई बार समझाया गया है कि अस्पताल में धूम्रपान न करें लेकिन कुछ लोग बात नहीं मानते। अब विभाग ने तय किया है कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें