फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे ट्रेड यूनियन के चुनाव में 579 कर्मचारियों में 250 ने वोट डाले

Wed, 04 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास बने यूनियन बूथ पर वोट डालते रेलवे कर्मचारी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के पास बने यूनियन बूथ पर रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर हुए चुनाव में रेल कर्मचारियों की ओर से बुधवार को वोट डाले गए। यह मतदान आगामी दो दिन और भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

रेल ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर कराए जा रहे चुनाव को लेकर कर्मचारियों में वोटिंग के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया। कर्मचारी रेल और अपने अपने साधनों से आते रहे। रेवाड़ी बीकानेर मंडल के बूथ नंबर 8 पर कुल 579 रेल कर्मचारियों की वोटर लिस्ट है। वीरवार को सभी कर्मचारी और शुक्रवार केवल रनिंग स्टाफ ही वोट डाल सकते हैं। बुधवार को शाम 5 बजे तक 579 में से करीब 250 वोट डाले जा चुके थे।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन बीकानेर के बाहर बने यूनियन बूथ पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह यादव, अमित कुमार शर्मा सहायक मण्डल मंत्री बीकानेर मंडल सहित महेन्द्र शर्मा कार्यालय अधीक्षक, सतीश शर्मा कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिक, मनोज कुमार खन्ना, वेद प्रकाश, रविन्द्र कुमार यादव, चंद्र प्रकाश, सतबीर, संदीप, सुनील कुमार, राजेश कुमार समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें