फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 25 प्रशिक्षुओं को दी इंस्पायर अवाॅर्ड मानक की जानकारी

विज्ञापन
डायट हुसैनपुर परिसर में एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तत्वावधान में डायट हुसैनपुर में चल रहे विज्ञान अध्यापकों का इंस्पायर अवाॅर्ड मानक व राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉक से पांच-पांच विज्ञान अध्यापकों सहित कुल 25 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रेनिंग विंग प्रभारी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड्स-मानक एक भारत सरकार की योजना है जिसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चे भाग लेते हैं।
इसके तहत छात्रों के विचारों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। सफल छात्रों को 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है।

डीएसएस रेनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी देश के बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने, लोकप्रिय बनाने और विकसित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करती है। प्राचार्य सुभाष चंद्र ने सभी अध्यापकों को अपने-अपने खंड के सभी विद्यालयों से ज्यादा से ज्यादा मौलिक विचार रजिस्टर्ड करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


-
क्रियाकलापों के माध्यम से बारीकी से दी जानकारी
एससीईआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त प्राध्यापकों जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र व हवा सिंह ने सभी अध्यापकों को प्रैक्टिकल ज्ञान व क्रियाकलापों के माध्यम से इनके बारे में बारीकी से जानकारी दी। सुनील कुमार मौलिक मुख्य अध्यापक, कन्या माध्यमिक विद्यालय बावल ने लो कॉस्ट नो कॉस्ट सामग्री से विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से प्रशिक्षकों को पाठ्य-सामग्री को रोचक बनाना सिखाया। प्राध्यापक सतपाल ने नई शिक्षा नीति-2020 व 21वीं सदी के कौशलों के संबंध में जानकारी दी। प्राध्यापक अशोक यादव, बबीता यादव, डॉ. संगीता व आंकड़ा सहायक संजीव कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें