फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खैरथल-तिजारा जिला परिषद में 25 नए वार्ड गठित, 6 तक मांगी आपत्तियां

Sat, 03 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने नवगठित खैरथल-तिजारा जिला परिषद के लिए 25 नए वार्डों का पुनर्गठन किया है। यह कदम खैरथल-तिजारा को अलग जिला बनाने के बाद उठाया गया है। पहले यह क्षेत्र अलवर जिला परिषद का हिस्सा था।
विज्ञापन

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नए वार्ड गठन के संबंध में आमजन से आपत्तियां मांगी हैं। जिले का कोई भी नागरिक 6 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। निर्धारित अवधि तक यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो यह परिसीमन अंतिम मान लिया जाएगा।
इन 25 वार्डों में विभिन्न ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जनसंख्या के अनुसार, वार्ड नंबर 10 में सर्वाधिक 38,738 की आबादी है जबकि वार्ड नंबर 2 में सबसे कम जनसंख्या दर्ज की गई है। इन वार्डों के माध्यम से जिला परिषद की कुल अनुमानित जनसंख्या को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख वार्डों और उनकी अनुमानित जनसंख्या का विवरण इस प्रकार है:
वार्ड संख्या गांव के नामजनसंख्या
वार्ड संख्या में भानोत, अजरका, दरबारपुर, शीलगांव, बासनी, जागीवाडा, गादुवास, सराय कला गांव शामिल हैं। यहां की आबादी 32,257। वार्ड संख्या दो में बावद, मानका, पलावा, गादली, भोजपुरी बीजवाड चौहान गांव शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 21,796 है।
वार्ड संख्या 3 में जालावास, जाट बहरोड़, सानोली, भुनगडा अहीर, करनीकोट, मुंडनवाडा कला, जसाई गांव शामिल है जिनकी जनसंख्या 25,222 है।
वार्ड संख्या 4 में रामबास, पिपली, चांदपुर, उलाहेडी, सिहाली खुर्द, खानपुर अहिर, बल्लुवास, राजवाड़ा, मंढा गांव शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 31,836 है।
वार्ड संख्या 5 में पदमाडा खुर्द, माजरी खोला, सोडावास, हटुंडी, झझारपुर, बधीन, सामदा, चिरूनी शामिल हैं। यहां की जनसंख्या 26,664 है। वार्ड संख्या 6 में मैनपुर, गोपीपुरा, काली पहाड़ी, श्रीकृष्ण नगर, जीवनसिंहपूरा, पेहल गांव शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 23,938 है।
वार्ड 7 में ततारपुर, रूंध, रानोठ, रसगन, बडली, नारेडी, नंगली ओझा गांव हैं जिनकी जनसंख्या 26,760, वार्ड 8 में बेहरोज, जिंदोली, खरेटा, सोरखा कला, मातोर गांव शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 21,822 है।
वार्ड 9 में बाघोर, झीरंडिया, बंबोरा, राताखुर्द, इस्माइलपुर गांव हैं जिनकी जनसंख्या 24,659 है। वार्ड 10 में मुसाखेडा, दोगडा, कोलगांव, खानपुर मेवान, घासोली, महरमपुर, खोहा, बाघोड़ा, चोरबसई गांव हैं जिनकी जनसंख्या 38,738 है।
वार्ड 11 में बोलनी, माचा, चामरोदा, लंगड़बास, मौठूका ओदरा, ब्रिशंगपुर, धमुकड़, मिर्जापुर गांव हैं जिनकी जनसंख्या
34,557 है। वार्ड 12 में खेड़ा, माछरौली, बघेरी कला, मीरका, नूर नगर, फतियाबाद, तारवाला, माहोंद, कांकरा हैं जिनकी
जनसंख्या 25,204 है।
वार्ड 13 में गहनकर, गोठड़ा, मौसमपुर, भिंडुशी, मंढा, बिलासपुर, खलीलपुरी गांव व जनसंख्या 22,609 वार्ड 14 में बेरला, जेरोली, गोल, फुल्लावास, चावंडी कला, बाघोर हैं जिनकी जनसंख्या 31,176 है। वार्ड 15 में सरहेटा, रूपबास, हसनपुर माफी, हमीराका गांव शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 26,557 है।
वार्ड 16 में विरामपुर, हींगवाहेड़ा, माजरी गुर्जर, शाहबाद, ढाकी, राईखेडा, पालपुर गांव हैं जिनकी जनसंख्या 27,616, वार्ड 17 में बिछाला, इशरोड़ा, लुहादेरा, जोजाका, सलारपुर, मुंडाना, सरकनपुर गांव हैं जिनकी जनसंख्या 25,671 है।
वार्ड 18 में कमालपुर, मसीत, मिठियावास, बुबकाहेड़ा, भामडाका, रभाना, खीदरपुर शामिल हैं जिनकी जनसंख्या 27,909 है। वार्ड 19 में धोली पहाड़ी, निंबाहेड़ी, नाखनौल, मयापुर, मिलकपुर तुर्क, ग्वालदा गांव हैं जिनकी जनसंख्या 32,464 है।
वार्ड में 20 इंदौर, चूहडपुर, सारेकला, फकरुद्दीनका, चोपानकी, खेड़ी, कारेंडा, जोड़ियां मेव गांव हैं जिनकी जनसंख्या 32,046, वार्ड 21 में थड़ा, ततारपुर, सलारपुर, महेशरा, कारोली, बनबीरपुर, बुरहेड़ा, झिवाना गांव हैं जिनकी जनसंख्या 29,436 और वार्ड 22 में बूढ़ी बावल, आकोली, उजौली, मकडावा, रामपुर, बिलाहेड़ी, जकोपुर, भगाना गांव हैं जिनकी जनसंख्या 28,881 है।
वार्ड 23 में घीकाका, लाडपुर, जोड़िया, टेउवास, कुतुबपुर, बैरवास कला, भौंकर, नसोपुर गांव शामिल हैं जिनकी आबादी 29,843,
वार्ड 24 में खानपुर अहीर, अहीर बासना, तिगांवा, पुर, गुणसार, इकरोटिया, पालपुर, पाटन अहीर शामिल हैं जिनकी आबादी 28,957और वार्ड 25 में नांगल सालीया, झाड़का, पतलिया, हरसौली, जटीयाना, शाहपुर, बघेरी खुर्द, गुरगचका गांव है जिनकी आबादी 31710 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें