फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नए संक्रमित मिले और 23 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 24 नए केस मिले हैं। हालांकि सक्रिय मरीजों की संख्या 93 है। वहीं, शनिवार को 23 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में संक्रमण दर 4.12% और रिकवरी दर 98.55% है, जबकि मृत्यु दर 1.07% है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कुल 1 हजार 1 सैंपल लिए गए। इसमें 758 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अभी तक कुल 5 लाख 95 हजार 404 सैंपल लिए गए, जिसमें कुल 24 हजार 476 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 24 हजार 122 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, 261 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। हालांकि तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या सिर्फ 3 ही है। जिले में शनिवार को 2 हजार 72 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 14 लाख 85 हजार 354 डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को पॉजिटिव मिले केस में शहर में 6, बावल में 4, मीरपुर में 4, नाहड़ में 8, गुरावड़ा में 2 और खोल में 0 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें