युवक को कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
कोसली। नागरिक अस्पताल कोसली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में टीकाकरण और सैंपलिंग का कार्य शेड्यूल अनुसार जारी है। दोनों संस्थानों में शनिवार को दोनों वर्गों के कुल 235 नागरिकों का टीकाकरण किया गया।
कोसली एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि शनिवार को कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में स्टाफ कर्मियों की टीम द्वारा 18 से 45 प्लस आयु वर्ग तक के 20 लोगों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज लगाई गई। नाहड़ सीएचसी कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लहकरा ने बताया कि सीएचसी नाहड़ में दोनों आयु वर्गों के कुल 215 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 164 लोगों को पहली और 51 लोगों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज लगाई। उन्होंने बताया कि सीएचसी नाहड़ के तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 154 लोगों के आरटीपीसीआर और रैपिड एंटिजन टेस्ट किया गया। जिसमें पीएचसी गुड़ियानी में 39 आरटीपीसीआर और 20 रैपिड एंटिजन टेस्ट तथा पीएचसी बव्वा में 70 आरटीपीसीआर और नाहड़ पीएचसी में 25 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम : डॉ. मोनिका राव
कोसली के गांव भुरथला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण शिविर लगाया। शिविर नाहड़ सीएचसी की एलएमओ डॉ. मोनिका राव के नेतृत्व में वैक्सिनेटर सुनीता, मुन्नी, अनिल, दिनेश व युधिष्ठिर की टीम ने ग्रामीणों का टीकाकरण किया। डॉ. मोनिका राव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक मजबूत सुरक्षा कवच है। हमें अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। शिविर में 110 नागरिकों को टीके की डोज दी गई। जिनमें 18 से 45 वर्ष तक के 72 नागरिक तथा 45 प्लस आयु वर्ग के 38 लोगों को कोरोना के टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई।