फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 संक्रमित मिले, 25 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 25 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार 414 पर पहुंच गया है। वहीं 24 हजार 26 ठीक हुए तो 261 संक्रमितों की मौत भी हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में 6, बावल में 4, मीरपुर में 3, नाहड़ में 3, गुरावड़ा में 5 और खोल में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही दिनभर में 4514 वैक्सीन की डोज लगाई गई। अभी तक जिले में 14 लाख 75 हजार 518 डोज लगाई जा चुकी है। 974 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सैंपलिंग रोजाना एक हजार के करीब हो रही है, जबकि पॉजिटिव केस 30 से कम ही मिल रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कम हुआ है। लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी भी 9% आबादी वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें