फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली उपमंडल में जलभराव से निपटने के लिए लगाए 22 पंपसैट

विज्ञापन
फोटो: 35रेवाड़ी। गांव बव्वा में बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाया पैम्प सैट। संवाद
विज्ञापन
कोसली। उपमंडल के गांवों में लगातार हो रही बारिश से हुई जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। सिंचाई विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 22 पंपसेट लगाकर खेतों और मार्गों से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि बव्वा, रतनथल, उस्मापुर, बास, आसावास, भैरमपुर, कन्हौरी सहित उपमंडल के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बरसाती पानी को निकालने के लिए पंचायत विभाग, बिजली वितरण निगम, राजस्व विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय है।
एसडीएम ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वीरवार सुबह 11 बजे तक उपमंडल के सभी 54 गांवों की जलभराव की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपें। इसके आधार पर जहां-जहां पानी भरा है, वहां टीम जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

विजय कुमार यादव ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड बारिश हुई है, जिसके कारण कुछ गांवों में पानी भरने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि उस्मापुर गांव में सिंचाई विभाग द्वारा लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से पानी निकासी का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे।
एसडीएम ने किसानों से अपील की कि जिनकी फसल जलभराव के कारण नष्ट हुई है, वे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना विवरण अपलोड करें, ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें