फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वें व 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार को आरंभ हो गई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। इस दौरान पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।
जिला में नारनौल रोड स्थित सन ग्लो स्कूल, डीपीएस स्कूल रेवाड़ी, स्वामी उमा भारती स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, केंद्रीय विश्वविद्यालय रेवाड़ी, जैन पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जैन पब्लिक, स्वामी उमा भारती, कैंब्रिज और दिल्ली पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा का समय भले ही सुबह साढ़े दस बजे शुरू होने का था, लेकिन विद्यार्थी एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचने शुरू हो गए थे। दसवीं कक्षा की इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा थी, जिसमें बहुत ही कम परीक्षार्थी मौजूद रहे। वहीं 12 कक्षा में अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, जिसमें परीक्षार्थी की संख्या 3 हजार से अधिक थी। निजी विद्यालयों में परीक्षा होने के बाद जिला प्रशासन भी व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तनाव में तो परीक्षा के बाद उत्साहित दिखे विद्यार्थी:
परीक्षा के लिए विद्यार्थी सुबह 9 बजे से केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा आरंभ होने से पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर कुछ तनाव था, लेकिन परीक्षा देकर लौटने पर अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे बेहतर पेपर होने का आभास करा रहे थे। बच्चों ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने से पहले पहला पेपर होने के कारण कुछ तनाव था लेकिन प्रश्नपत्र बहुत आसान था। पहला पेपर आसान होने से बाकी परीक्षा की तैयारी करना भी आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें