फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के एक करोड़ श्रमिकों को मिलेगा इएसआईसी अस्पताल का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक हजार से अधिक कंपनियों के करीब एक लाख श्रमिकों को अब उपचार के लिए मानेसर या गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे श्रमिकों के लिए बावल औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले ईएसआईसी अस्पताल का 3 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। सौ बिस्तरों वाले इस ईएसआईसी अस्पताल की लागत लगभग 70 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी एक हजार से भी अधिक कंपनियां है, जिनमें एक लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत है। इन श्रमिकों को उपचार के लिए मानेसर या गुरुग्राम जाना पड़ता है, जिसके कारण श्रमिकों काफी परेशान होनेे पड़ता है। हालांकि बावल में श्रमिकों के लिए पॉली क्लीनिक की व्यवस्था की गई है, बड़ी बीमारियों के लिए श्रमिकों को काफी परेशान होनेे पड़ता है। हलका विधायक एवं जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल द्वारा यहां ईएसआईसी अस्पताल के लिए काफी किए गए थे।
मुख्यमंत्री 3 मार्च को चंडीगढ़ से सभी 22 जिलों के लिए 4276.26 करोड़ रुपये की 209 नई परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से एक साथ शुरुआत करेंगे, जिसमें 1010.59 करोड़ रुपये की लागत से 63 परियोजनाओं का उद्घाटन और 3265.67 करोड़ रुपये की लागत से 146 परियोजनाओं का शिलान्यास एक ही दिन करने का कार्यक्रम प्रदेश के इतिहास में पहली बार होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला की दो विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें बावल में बनने वाले लगभग 70 करोड़ रूपये की लागत से 100 बेड का ईएसआई अस्पताल और 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पांच तलीय एक्साइज एंड टेक्सेशन भवन का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 11 बजे राजेश पायलेट चौक के पास बनने वाले एक्साइज एंड टेक्सेशन भवन स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें