फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने किया 52वीं हरियाणा राज्य खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा की तरह खेलों में भी रोजगार के सुनहरेे अवसर : एडीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को अन्य क्षेत्रों के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की तरह खेलों में भी रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। कैप्टन मनोज मंगलवार को राव तुलाराम स्टेडियम में तीन दिवसीय 52वीं हरियाणा राज्य खेल-कूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 1800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ठ प्रदर्शन करें। जिला शिक्षाधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीईईओ सुरेश गौरिया, डीएसओ भरत ग्रोवर, डिप्टी डीईओ चन्द्रप्रकाश, बीईओ सुभाष, संतोष देवी, सतबीर नाहडिय़ा सहित शिक्षा व खेल विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
यह रहे परिणाम
पहमुकाबलों में अंबाला ने यमुनानगर को 3-0, कुरुक्षेत्र ने झज्जर को 2-0, जींद ने फतेहाबाद को 3-0, रोहतक ने चरखीदादरी को 4-0 से हराया। अंडर 19 में जींद ने फतेहाबाद को 2-0, करनाल ने रोहतक को 3-0, फरीदाबाद ने रेवाड़ी को 1-0 एवं हिसार ने पंचकूला को 1-0 से हराया। इसी तरह नेटबॉल अंडर 17 में अंबाला ने करनाल को 6-0, रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 14-05, झज्जर ने सोनीपत को 09-07, फतेहाबाद ने कैथल को 08-03, पानीपत ने रोहतक को 09-12 एवं फरीदाबाद ने पंचकूला को 07-03 से हराया। वहीं अंडर 19 में पानीपत ने झज्जर को 13-12, हिसार ने महेंद्रगढ़ को 10-00, रोहतक ने पंचकूला को 07-00 एवं जींद ने फतेहाबाद को 14-05 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें