फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास के महान वीरों से सीख लेने की जरूरत : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास के महान वीरों से सीख लेने की जरूरत : बंसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी में मंगलवार को अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। आईजीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि हेमचंद्र विक्रमादित्य पर यह विश्वविद्यालय प्रांगण में चौथा कार्यक्रम है। इस पीठ का उद्देश्य हेमू के जीवन एवं उपलब्धियों पर शोध करना है। रेवाड़ी हेमू की कर्मस्थली रही है। हमें इतिहास के महान वीरों से सीख लेने की आवश्यकता है। कुलपति ने इस अवसर पर डॉ. इन्दू राव को हेमचन्द्र विक्रमादित्य पीठ के लिए ऑनरेरी शोधकर्ता नियुक्त किया। कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय में आने वाले समय में वृंदावन शोध संस्थान तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेमिनार तथा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने हेमू की विभिन्न उपलब्धियों तथा बलिदानों का वर्णन करते हुए कहा कि वे एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. मंजू परूथी, निदेशक युवा कल्याण डॉ. रोमिका बत्रा, हेमचन्द्र विक्रमादित्य फाउंडेशन से सुधीर भार्गव, डॉ. आरके जांगड़ा, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. महाबीर बड़क, श्री ईश्वर शर्मा तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें