अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के वार्ड संख्या 12 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला विजय नगर में गर्मी की शुरूआत से ही लोग पीने के पानी की समस्या से जूझने लगे है। जलापूर्ति विभाग की सप्लाई का कोई निर्धारित समय नहीं है। इसके अलावा उबड़-खाबड़ गलियां, गंदे पानी की निकासी की समस्या, गलियों में बिजली के पोल के अभाव में तारों का जाल से लोग परेशान है। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि संबंधित विभागों समाधान के लिए शिकायत भी दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई हैं। गर्मी बढ़ने पर लोगों को पीने के लिए के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई समय और कम होने से परेशान और भी बढ़ गई है। इसके साथ ही कई गलियों में मरम्मत के अभाव में सड़कें टूटने लगी हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरूआत में पेयजल की समस्या आनी शुरू हो गई है। इसके अलावा मोहल्ले की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
मोहल्ले में पीने के पानी की समस्या से लोगों को परेशान होनेे पड़ रहा है गर्मी की शुरूआत में ये हाल है तो आगे तो स्थिति इससे भी ज्यादा बुरी हो जाएगी। पानी आने का कोई निर्धारित समय नहीं है।
वजीर चंद
मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। पीने का पानी भी समय पर नहीं आता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तार भी खुले पड़े हुए है।
कंवरसिंह
मोहल्ला की गलियां कच्ची है। बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन बाधित हो जाता है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर पक्की सड़कें है वे भी टूूटनी शुरू हो गई है।
जगदीश्वर
वाटर सप्लाई के पानी का कोई निर्धारित समय नहीं है। इसलिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
हेमलता
कई गलियों में बिजली के पोल नहीं है, जिससे लोगों को दूर से बिजली की तार लाने पड़ रहे है, जिससे हर वक्त डर बना रहता है। इसके अलावा मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का भी अभाव बना हुआ है।
ओमप्रकाश
शहर के बाहरी क्षेत्र में बसे इस मोहल्ले की अधिकांश गलियां टूटी हुई है। सफाई के अभाव में गंदगी के ढेर लगे हुए है। लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ ही पीने की पानी की भी समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
जगदीश
मोहल्ले के रास्ते उबड़-खाबड़ है। गंदे पानी की निकासी की समस्या लंबे समय है। गंदा पानी गलियों में जमा हो ेरहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मूलचंद