फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, पति व सास पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, पति और सास पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

-मायके पक्ष का आरोप- ससुरालियों ने पीट-पीट कर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की। मायके पक्ष ने पति और सास पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम जिला निवासी 34 वर्षीय सुनीता का विवाह गांव फतेहपुरी निवासी सुनील के साथ तीन साल पहले हुआ था। उसके एक बड़ा बेटा है, जबकि एक 13 माह की बच्ची है। मृतका के भाई हरमेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को रोजाना परेशान किया जा रहा था। सास रामकलां और पति सुनील उसके साथ रोजाना मारपीट करते थे। आरोप है कि देर शाम पीट पीटकर उसकी बहन को मार डाला। पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान या फिर अन्य कोई कारण सामने नहीं आने पर चिकित्सकों के बोर्ड से शव को पोस्टमार्टम करानेे के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें