फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम...33 व 34

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में सोमवार दोपहर को हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक और बढ़ गई। हालांकि बारिश तेज नहीं हुई, लेकिन तेज हवाओं की वजह से सर्दी का असर बढ़ गया। वहीं बूंदबांदी और तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार दोपहर दिनभर सर्द हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के बीच ठंड का असर काफी अधिक बढ़ गया। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में चल रहे उतार-चढ़ाव की वजह से कुछ राहत मिली थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इधर दिन में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। अब बारिश तेज होती है तो गेहूं की फसल में पानी भरने से उसके खेतों में फैलने की आशंका अधिक हो जाती है।
विज्ञापन

---
फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. दीपक यादव के अनुसार बदलता मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। किसी प्रकार की कोई बीमारी या नुकसान जैसी स्थिति नहीं है। तेज हवा से नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश से गेहूं और सरसों दोनों ही फसलों में फायदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें