फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतयेष्टि....20 व 21

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले में शहीद सचिन की अंत्येष्टि में उमड़ा कोसली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। नागालैंड में ड्यूटी के दौरान आतंकियों के हमले में शहीद कोसली निवासी आसाम राइफल के राइफल मैन सचिन कुमार की रविवार को सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा और लोगों ने भारत माता तथा सचिन अमर रहे के नारों से लाड़ले को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर विधायक बिक्रम सिंह यादव और प्रशासन की तरफ से डीएसपी सतपाल यादव ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
83 कोर बटालियन हिसार, आसाम राइफल्स के जवानों और पुलिस की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी। गांव कोसली निवासी सचिन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में आसाम राइफल्स में भर्ती हुए। वर्तमान में 40 आसाम राइफल की एफ कंपनी में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। पार्थिव शरीर के साथ आए असम राइफल के सैन्य अधिकारी ने बताया कि सचिन एक निर्भीक और बहादुर जवान थे। कंपनी के हर कार्य को करने के लिए हमेशा आतुर रहता था। उन्होंने बताया कि 16 जून को जब आरएफएम सचिन कुमार की टुकड़ी अपने साथियों के साथ पानी भरने जा रही थी, तब घात लगाये बैठे नागा संगठन के आतंकियों ने उनकी टुकड़ी पर हमला कर दिया था। आतंकवादियों द्वारा टुकड़ी पर ग्रैनेड फेंकने के साथ गोलीबारी की गई। इसमें एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। सचिन कुमार सहित पांच अन्य सैनिक गंभीर घायल हो गए थे। सचिन कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 21 जून की रात इस जांबाज राइफल मैन ने अंतिम सांस ली। रविवार को उनके पैतृक गांव कोसली स्थित गुड़ियानी मार्ग पर सचिन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने बेटे को अश्रु पूर्ण विदाई दी। इस दौरान भाजपा विधायक बिक्रम सिंह यादव ने शहीद के पिता राजेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर राज्य सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शहीद सचिन की अंतिम यात्रा में तहसीलदार विजय सिंह, उप जिला प्रमुख जगफूल यादव, नाहड़ पंचायत समिति के उपाध्यक्ष रवि यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, अमित कुमार यादव, मेजर डॉ. टीसी राव, विजय आजाद, रामफल कोसलिया, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद को फेसबुक पर मिले लाखों सलाम
रेवाड़ी। नागालैंड में ड्यूटी के दौरान आतंकियों के हमले में शहीद कोसली निवासी आसाम राइफल के राइफल मैन सचिन कुमार की अंत्येष्टि और अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की भीड़ सोशल मीडिया पर छाई है। फेसबुक पर हजारों लोगों ने शहीद सचिन कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल भीड़ को शेयर कर कहा है कि भारत माता के शेर की शहादत को सलाम। सचिन कुमार के शहीद होने पर आम जनता से लेकर नेताओं ने भी फेसबुक पर सलामी दी है। शहीद को लेकर की गई पोस्ट को लोग लाइक, शेयर व कमेंट करके उनको सलामी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें