फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले दिन 3 डिग्री रही रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नववर्ष 2018 की शुरुआत सीजन की सबसे ठंडे दिन के साथ हुई। सोमवार को पूरा रेवाड़ी कोहरे की चादर से ढका था। तापमान में लगातार आ रही गिरावट के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी शून्य रही। इसके चलते लोग जल्दी घरों ने नहीं निकल पाए। हालांकि दिन में कुछ देर धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया।
गौर हो कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर दक्षिण हरियाणा में दिखने लगा है, जिसके चलते न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। कोहरे की वजह से बहुत कम वाहन सड़कों पर दिखाई दिए। कोहरे का सर्वाधिक असर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ (दिल्ली-जयपुर) पर देखा गया। इसके चलते वाहन सड़कों पर रेंग-रेंगकर चल रहे थे। वहीं लोग भी ठंड के चलते घरों से नहीं निकल रहे थे, जिसके चलते शहर में बहुत कम चहल-पहल रही। कई जगहों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

---
फसल के लिए मौसम अच्छा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में आया बदलाव फसलों के अच्छा है। पिछले दिनों में पड़ रही तेज धूप से फसलों को नुकसान हो रहा था। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक सत्यवीर यादव ने बताया कि यह मौसम फसल के लिए बहुत अच्छा है। इस समय सभी फसलों को सर्दी की जरूरत थी। वहीं अगर यह तापमान दो डिग्री सेल्सिय से नीचे जाता है और पाला पड़ता है तो यह फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
---
आज नहीं चलेगी पूजा एक्सप्रेस
कोहरे के सोमवार को रेवाड़ी से आने- जाने वाली कई ट्रेनें काफी देरी से चलीं। जम्मू को जाने वाली पूजा एक्सप्रेस सोमवार को 14 घंटे देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं गरीब नवाज 6 घंटे 10 मिनट, इंटरसिटी डेढ़ घंटे, बरेलीभुज साढ़े 12 घंटे, सालासर रातपाली 17 घंटे, मथुरा-भिवानी पैसेंजर ट्रेन साढ़े चार घंटे, हिसार-जयपुर दो घंटे 20 मिनट, दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर एक घंटा देरी से रेवाड़ी पहुंची। कोहरे को देखते हुए अजमेर से जम्मू को जाने वाली 12414 और वहां वापस आने वाली 12413 पूजा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं कोहरे के चलते रोडवेज बसों को भी चलने में काफी परेशानी हुई। रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक लाजपतराय ने बताया कि सभी गाड़ियों में कोहरे से बचने के लिए पीली लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चालकों को भी कोहरे के चलते पूरी तरह एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

---
ऐसे रहा और इस साल और पिछले साल का न्यूनतम तापमान
एक जनवरी 3. 0 0.5
31 दिसंबर 5.0 0.5
30 दिसंबर 4.5 5.5
29 दिसंबर 4.4 5.8
28 दिसंबर 5.6 5.8
---
दुर्घटना में दो घायल
इधर, कोहरे के चलते सनसिटी के समीप सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई, जिससे दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जाट भुरथल गांव निवासी अजय (20) और गुरुग्राम के दौलताबाद निवासी अजीत (20) बाइक से रेवाड़ी की ओर आ रहे थे। सनसिटी के समीप कोहरे चलते दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें