फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग फिडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गावों में लघु उद्योग के लिए लगेंगे अलग फीडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सब अर्बन और ग्रामीण फीडरों में आने वाले उद्योगों के लिए अलग से औद्योगिक फीडर बनाएगा ताकि उन्हें अधिक समय तक बिजली मिल सके। निगम ने इसके लिए सभी फीडरों का सर्वे भी कराकर अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई है। उसके आधार पर औद्योगिक फीडर बनाने का फैसला किया जा सके। औद्योगिक फीडर बनने से सबसे अधिक लाभ जिले के छोटे उद्यमियों को मिलेगा, जिन्हें बिजली के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

छह से अधिक कनेक्शन पर बनेगा फीडर : औद्योगिक कस्बा बावल, धारूहेड़ा के साथ रेवाड़ी में ऐसे लघु उद्यमियों की संख्या काफी अधिक है, जिनके विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से संबंधित कामकाज होते हैं। वृहद औद्योगिक इकाइयों के सहायक के रूप में काम करने वाले इन लघु उद्यमियों को निगम ने फिलहाल नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन के आधार पर कनेक्शन दिया हुआ है, जिसमें शहरी क्षेत्र में आने वाले उद्यमियों को शहर से तथा शहर के बाहरी क्षेत्रों को ग्रामीण फीडरों से कनेक्शन दिया हुआ है। ग्रामीण इलाकों के फीडरों में अभी भी दिनभर में भी तीन-चार घंटे ही बिजली मिल पाती है, जिसकी वजह से ऐसे छोटे उद्यमियों को बिजली न मिलने पर परेशानी होती है। ऐसे लघु उद्यमियों के लिए निगम ने 20 से 22 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने के लिए अलग से ही औद्योगिक फीडर बनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए कम से कम एक साथ छह उपभोक्ता होने चाहिए, जिनके पास कम से कम एक एमवीए क्षमता श्रेणी का भार हो। निगम अधिकारियों ने बताया कि बावल ऐसे उद्यमियों की संख्या काफी अधिक है और उन्हें सीधे ही औद्योगिक फीडर से सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए फिजिकल विजिबिलिटी भी देखी जा रही है और इसके बाद नए फीडरों के लिए काम प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें