फोटो : 7स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
कोसली। सेवा पखवाड़ा के तहत नागरिक अस्पताल की ओर से बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, दांत आदि की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। एसएमओ डॉ. बिक्रम ने बताया कि कोसली मठ में लगाए गए इस शिविर में डॉ. विजय और डॉ. मुकेश कुमारी ने 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और दवाइयां उपलब्ध करवाई।
उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का उपचार शिविर में संभव नहीं हो पाया, उन्हें नागरिक अस्पताल कोसली आने के लिए कहा गया है ताकि उन्हें बेहतर और समय पर इलाज मिल सके। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमारी ने लोगों को दांत और मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। शिविर के सफल आयोजन में नर्सिंग अफसर सरिता, मधु, कविता, अनूप, सरजीत, सत्यवान, राहुल, रामधारी, युवराज सहित अस्पताल स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।