फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किराना स्टोर से 20 हजार रुपये चोरी, केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीसीटीवी में कैद चोर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजेश पायलट चौक स्थित एक किराना स्टोर से चोर नकदी ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के बल्लूवाड़ा निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने राजेश पायलट चौक पर गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना की दुकान खोली है। बीती रात वह दुकान बंद कर अपने घर लौट गए थे। सुबह आकर देखा तो शटर का लॉक टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा था। दीपक ने सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। चोर दुकान के अंदर रखे गल्ले में नकदी चोरी करता दिखाई दिया। दीपक गुप्ता ने बताया कि गल्ले में 20 हजार रुपये थे। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें