फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बसों की कमी के कारण आज 20 हजार यात्री होंगे प्रभावित

Sun, 08 Dec 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें।
विज्ञापन
रेवाड़ी। पानीपत में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाने के कारण रविवार को आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज की 151 में से करीब 86 बसों को पानीपत के कार्यक्रम में भेजा गया है। पूरे दिन लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस पकड़ने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

धारूहेड़ा जाने के लिए बस स्टैंड आए विक्की ने बताया कि उसे 3 घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। राम प्रकाश ने बताया कि उसे गुरुग्राम जाना था, उसके साथ पूरा परिवार था। रोडवेज बस का इंतजार किया, मगर बस नहीं आई। प्राइवेट बस में पैर रखने तक की भी जगह नहीं मिल रही थी। रामवीर ने बताया कि उसे जयपुर जाना था। बस का इंतजार किया मगर बस नहीं मिली।

आज 20 हजार यात्री सीधे तौर पर होंगे प्रभावित
बता दें कि आम दिनों में 25 हजार यात्री सफर करते हैं। सोमवार होने की वजह से विद्यार्थी और नौकरी पेशा लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी। ऐसे में करीब 20 हजार यात्री सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। बता दें कि सोमवार को पानीपत में बीमा सखी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। पानीपत में पूरे प्रदेश भर से बीमा सखी योजना कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेल्फ हेल्प ग्रुप, महिला पंच, सरपंच, ड्रोन दीदी के अलावा अन्य सभी वर्गों की महिलाएं पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन रूटों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा:

रेवाड़ी डिपो से जम्मू-कटरा, चंडीगढ़, हरिद्वार, गुरूग्राम, दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, कोटकासिम, अलवर, जयपुर, नारनौल-महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, पटौदी के अलावा ग्रामीण रूटों बावल, कोसली, धारूहेड़ा सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन पर ज्यादा असर पड़ेगा।





पानीपत में बीमा सखी योजना के लिए होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 86 बसें मांगी गई हैं। बाकी बची बसों से व्यवस्था बनाई जाएगी। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

- देवदत्त, जीएम, रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें