साइबर ठगी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अब एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
साइबर थाना पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला बोटाद के गांव पुराना नावड़ा हाल आबाद इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट भायचन्द सोसायटी कातरग्राम सूरत निवासी राहुल विहपरा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
टेलीग्राम लींक के नाम पर हुई ठगी
दरअसल, गांव मैलावास निवासी वीरपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि बीती 14 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर घर बैठे पैसे कमाने का एक मैसेज आया था, जिसमें एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। इसके बाद टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हुए वह ग्रुप से जुड़ गया। शुरुआत में आरोपियों ने उसमें 16 हजार रुपये डलवाने के बाद 42 हजार रुपये वापस कर दिए।
पुलिस ने दर्ज किया केस
आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 20 हजार 968 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा करने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज करके संलिप्त दो आरोपियों राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।