फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी से हथियार बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव आसलवास में जनवरी में दो लोगों पर गोली चलाते हुए जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कसौला निवासी ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोेडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी किसी अन्य मामले में भौंडसी जेल में बंद था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि गांव आसलवास निवासी सतबीर ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। सतबीर ने आरोप लगाया था कि सात जनवरी को दोपहर के समय वह अपने गांव निवासी अमित के साथ मंदिर के पीछे खड़ा हुआ था। इस दौरान तीन गाड़ियों और दो मोटरसाइकिल पर सवार आसलवास निवासी रमेश, नवीन, मनोज उर्फ हर्ष भोराज और मोनी तथा गांव कसौला निवासी ब्रह्मपाल, अमन, प्रकाश, टिंकू व अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में हथियार थे। रमेश ने उन पर पिस्तौल से दो गोलियां चला दी, जिससे वे बाल-बाल बच गए तथा भाग कर जान बचाई। कसौला थाना ने सतबीर की शिकायत पर सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उक्त वारदात में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें