फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी स्कूल में सौ छात्राओं को मिले प्राइवेट वाहन.......02 व 03

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोरी। गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्रा सुरक्षा परिवहन योजना का लोकार्पण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल के मुख्यातिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य टेकचंद ने की। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। यह सुविधा प्रारंभ होने के बाद विद्यालय की छात्राएं ऑटो में बैठकर अपने गांव से आई।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में बेटियां सबसे आगे हैं और छात्रा सुरक्षा परिवहन योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस अवसर पर टींट, गोबिंदपुरी, प्राणपुरा, आलियावास, कुंडल, गोठड़ा, कढू, भवानीपुरा, मामडिय़ा अहीर के रूटों से पधारे वाहन चालक, सरपंच, पंच और अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य टेकचंद ने योजना को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। स्टाफ सचिव सतीश यादव ने शाब्दिक अभिनंदन, संदीप यादव ने योजना जानकारी और मुकेश सैनी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेंद्र सिंह, सरपंच समय सिंह, विनोद शर्मा, बाबू लाल, नरेश शर्मा, सतीश यादव, विनोद, सत्यप्रकाश, सुनील, रिंकू, दीपक कुमार, संदीप व हरिसिंह आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साइकिलों से आती है बेटियां अब आएंगी ऑटो से
विद्यालय की प्रतिदिन करीब 30 से अधिक छात्राएं अपने गांवों से साइकिल चलाकर स्कूल आती हैं। इस सुविधा को प्रारंभ किए जाने के बाद विद्यालय द्वारा तय रूट के अनुसार वहां पर ऑटो भेजे गए जहां से बेटियां साइकिल की बजाय ऑटो में बैठकर विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें