फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ के बैंक घोटाले में दो मैनेजर सहित लोन लेने वाला एक किसान काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कस्बा धारूहेड़ा की एसबीआई शाखा में हुए पांच करोड़ रुपये के ऋण घोटाले में गठित एसआईटी की टीम ने फर्जी दस्तावेजों पर ऋण देने के आरोप में दो बैंक प्रबंधकों के साथ ऋण लेने वाले किसान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बैंक प्रबंधक सुरेश कुमार व रामनिवास के अलावा ऋण लेने वाले किसान अलवर जिले के गांव गुआलदा निवासी महबूब हैं।
एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच धारूहेड़ा एसबीआई शाखा द्वारा अलवर जिले की विभिन्न तहसीलों के 175 किसानों को करीब पांच करोड़ रुपये का लोन दिया गया। उस दौरान बैंक के मैनेजर सुरेश कुमार बावलिया और फील्ड अधिकारी रामनिवास ने किसानों को फर्जी तरीके से लोन जारी कर दिया। लोन चुकता नहीं करने पर बैंक अधिकारी जब किसानों की जमीन को अटैच करने के लिए पहुंचे तो उन्हें वहां वह जमीन ही नहीं मिली। कुछ किसानों की जमीन कागजों में दिखाई गई जमीन से बहुत कम थी। उसके बाद इस घोटाले का खुलासा हुआ। इसी साल जनवरी माह में वर्तमान बैंक मैनेजर द्वारा कोर्ट में दायर किए गए इस्तगासे के आधार पर धारूहेड़ा पुलिस ने लोन लेने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राहुल शर्मा ने इस मामले में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई राजेश, भगवानदास, राकेश, कांस्टेबल सफोज व जोगेंद्र को शामिल किया गया था। एसआईटी ने पूरे मामले की जानकारी एकत्रित करके बैंक मैनेजर सुरेश कुमार व रामनिवास को काबू कर लिया। इसके अलावा लोन लेने वाले किसान महबूब को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें