फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता 16 व 17 को पंचकुला में,,,,

विज्ञापन
विज्ञापन
27वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 व 17 को पंचकूला में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
27वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 से 17 दिसंबर तक ताऊ देवीलाल एथलेटिक स्टेडियम पंचकूला में होगी। हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक के जिला सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के जिलों से महिला तथा पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 16 दिसंबर सुबह 10 बजे तक करवाया जा सकता है। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 5 किलोमीटर पैदल चाल, लंबी व ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, गोला, डिस्कस, हैमर, जेवलिन थ्रो व बाधा दौड़ में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट फोटो साथ लेकर आएं। हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स के जिला प्रधान एडवोकेट गुरुदयाल सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण जिला सचिव रेवाड़ी के माध्यम से भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

10 फरवरी से नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता : प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स टीम का चयन होगा। इसके बाद 39वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 13 फरवरी तक त्याग राज एथलेटिक्स स्टेडियम नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें