राहुल का हरियाणा क्रिकेट अंडर-16 टीम में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर की लक्की क्रिकेट अकादमी रेवाड़ी के सदस्य राहुल सैनी का हरियाणा क्रिकेट अकादमी अंडर-16 की क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाज चयन हुआ है। कोच राजपाल गुर्जर ने बताया कि राहुल फिलहाल एचसीए की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से हिमाचल क्रिकेट टीम से खेल रहा है। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम के टेरी ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। इस उपलब्धि पर नटराज आर्ट जोन के निदेशन विनोद शर्मा, समाजसेवी एमपी गोयल, कोरियोग्राफर हरदीप सिंह, विजय थापा, अभिषेक भारद्वाज, मनीष प्रजापति ने राहुल को बधाई दी।