फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1849 वाहनों की हुई जांच, 38 के चालान काटे

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान कार की चेकिंग करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने शनिवार की रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नाकों का निरीक्षण कर पुलिस की सतर्कता की समीक्षा की। इस दौरान 1849 वाहनों की जांच हुई, जिसमें 38 वाहनों के चालान काटे गए, 3 को इंपाउंड किया गया जबकि 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसपी ने कुछ जगहों पर दूर से भी पुलिस की इस मुहिम पर भी नजर रखी। अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों के पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिले उनके वाहन को जब्त कर लिया गया। शनिवार की रात दस से सुबह 4 बजे तक यह अभियान चला, जिसमें जिला पुलिस ने चेकिंग पार्टियां बना वाहनों की जांच की। एसपी राजेश कुमार ने इस अभियान के दौरान रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पुलिस कर्मियों को सजगता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने के आदेश दिए। इस अभियान के दौरान एक पीओ को पकड़ने के साथ ही 63 बोतल देसी शराब बरामद की गई। अभियान के तहत 199 सार्वजनिक जगहों को चेक किया गया। अभियान के लिए जिला पुलिस ने 48 चेक प्वाइंट बनाए थे। 614 पुलिस कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस नाकों पर 293 पुलिस कर्मी, 76 पैदल गश्त, 22 राइडर और 217 कर्मी पेट्रोलिंग में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने अभियान के लिए 6 अधिकारियों को चेकिंग के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें