फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये वापस नहीं लौटाने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार लिए 55.50 लाख रुपये रुपये नहीं लौटाने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के कुतबी की ढाणी निवासी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ जमीन खरीदने के एवज में उधार लिए रुपये नहीं लौटाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुतबी की ढाणी निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि धारूहेड़ा में काम करने वाले महेंद्र सिंह सोनी के साथ अच्छे संबंध थे। मई 2012 में महेंद्र सोनी व हिसार निवासी जगबीर उसके पास आए थे। दोनों ने कहा कि वे हिसार में जमीन खरीद रहे हैं और पैसों की जरूरत है। महेंद्र सोनी उसके पास से दस लाख रुपये उधार में ले गया। दोनों ने जून में पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था। दोनों ने उससे 13 लाख रुपये और ले लिए, जो चेक से भुगतान किए थे। धीरे-धीरे कर दोनों ने उससे 55.50 लाख रुपये ले लिए। बार-बार वापस मांगने पर भी दोनों ने पैसे नहीं लौटाए। आरोपितों ने अपनी जमीन के कागजात देते हुए कहा कि वे पैसे देकर अपनी जमीन की रजिस्ट्री वापस ले लेंगे। ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 अक्टूबर 2017 को फिर से दोनों धारूहेड़ा आए और पैसे देने व रजिस्ट्री वापस करने के लिए उसे भी एक पेट्रोल पंप पर बुला लिया। पेट्रोल पंप पर दोनों ने जमीन के कागजात ले लिए तथा कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इसके बाद आरोपित कागजात लेकर चले गए तथा पैसे भी वापस नहीं लौटाए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत पर हिसार निवासी जगबीर सिंह पूनिया, महेंद्र सोनी व दो अन्य के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें