फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआर अंबेडकर छात्रवृति योजना में वितरित किए 1 करोड़ 92 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में वितरित किए 1 करोड़ 92 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अनुसूचित जाति एवं पिछडे़ वर्ग के छात्र-छात्राओं को सक्षम बनाने के लिए डा. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए जिले के 2404 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ 92 लाख 32 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्र-छात्रा अनुसूचित जाति या पिछडे़ वर्ग से संबंधित व हरियाणा का निवासी होना चाहिए। पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य छात्र-छात्राएं अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और अपना फोटोग्राफ, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, दसवीं एवं अन्य कक्षाओं की अंक तालिकाओं की प्रति, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, आधारकार्ड की प्रति, आधार लिंक बैंक पासबुक की फोटोप्रति, छात्र के स्कूल में अध्ययनरत प्रमाण पत्र साथ लगाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें