फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे समाप्त, गंदगी ने फिर पसारे पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे समाप्त, गंदगी ने फिर पसारे पैर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन के दावे हवा-हवाई नजर आने लगे हैं। कुछ दिन पहले स्वच्छता को लेकर शहर में केंद्र की टीम सर्वे करने आई थी, उस दौरान साफ - सफाई की व्यवस्था काफी अच्छी थी। जैसे ही शहर से सर्वे टीम गई वैसे ही फिर गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं। शहर की सती कॉलोनी, नाई वाली चौक, अनाज मंडी टी प्वाइंट के पास, बड़ा तालाब के पास, अंबेडकर चौक, शिव चौक के पास, बीएमजी मॉल के पास विभिन्न जगहों पर कूडे़ के ढेर जमा हो रहे हैं। कूड़ेे के ढेर जमा होने से लावारिस पशुओं को सारे दिन जमावड़ा बना रहता हैं। गंदगी की ढेर के पास मक्खी - मच्छर भी पनप रहे हैं। ढेर में बदबू आने से स्थानीय और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। दुर्गंधयुक्त वातावरण होने से बीमारियां फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

---------
सीवर होने लगे ओवरफ्लो
अब सीवर ओवरफ्लो होने से भी बड़ी परेशानी होने लगी है। गली-मोहल्लों में यह समस्या अधिक है। नगर परिषद की तरफ से स्वच्छता को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स तक के पास गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। लावारिस पशु दिनभर मुंह मारते हैं। वहीं सर्वे टीम के जाते ही सफाई कर्मचारियों ने भी ड्रेस उतार दी है। जबकि सर्वे के दौरान यह ड्रेस में सफाई करते नजर आते थे।
विज्ञापन

-----------
शहर में सफाई को खराब नहीं होने देंगे। सभी जगह सफाई नियमित रूप से चल रही है। अगर कहीं परेशानी है तो उसका भी समाधान कराया जाएगा।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें