फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री की कार का सुबह हुआ था एक्सीडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बारगी लगा मौत ने खींच लिया : डॉ. बनवारीलाल
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
सुबह पत्नी के साथ रेवाड़ी के लिए निकला था। इसराना के समीप कोहरे के कारण हमारी कार खड़े ट्रक में घुस गई। एक बारगी लगा मौत ने खींच लिया। अमर उजाला से बातचीत में जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता के साथ रेवाड़ी के लिए चले थे। हाईवे पर इसराना में कोहरे के चलते कई वाहन पहले ही भिड़े थे। हमारा चालक फिर भी धीरे चला रहा था लेकिन कोहरा अधिक था। सुबह साढ़े आठ बजे हमारी कार सामने खड़े ट्रक में पीछे की तरफ से घुस गई। कार में बैठी पत्नी ममता बुरी तरह घबरा गईं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन भगवान का शुक्र है किसी तरह की चोट नहंी आई। पत्नी को किसी तरह संभाला फिर दूसरी गाड़ी से रेवाड़ी के लिए चल दिए।
----------------
पहले काम पर गए डॉक्टर साहब
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री पेशे से डॉक्टर भी हैं। क्षेत्र में इनकी सादगी के किस्से काफी चर्चित हैं। ऐसी ही सादगी वीरवार को भी देखी गई। वीरवार सुबह डॉ. बनवारीलाल पत्नी को लेकर रेवाड़ी पहुंचे। वहां दूसरी गाड़ी आ गई। जिसमें बिठा पत्नी को रास्ते से ही अपने हलके बावल भेज दिया। वह स्वयं मामड़िया में आयोजित कार्यक्रम मेें पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को गोशाला का उद्घाटन करना था। इसके बाद सीहा में मूर्ति अनावरण एवं खोल में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गोशाला के लिए बन रही योजना
डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग गोशालाओं के लिए एक योजना बना रहा है। इसका लाभ लोगों को मिलेगा। दक्षिणी हरियाणा को नहरी पेयजल योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। विभाग पानी की कमी व गुणवत्ता की कमी वाले क्षेत्रों में आरओ संयंत्र लगाकर पानी की आपूर्ति कर रहा है। यह सुविधा उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर दी जा रही है जहां पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है। आने वाले समय में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। खोल खंड में विकास कार्यों के लिए वर्तमान सरकार के शासनकाल में 16 करोड़ रुपये अभी तक खर्च किए जा चुके हैं। मामडिया आसमपुर गांव को विकास कार्यों के लिए 45 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें