फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 180 नए कोरोना केस आए,12 संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस महामारी में रोजाना लोगों की मौत हो रही है। वीरवार को जिले में 180 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। वहीं 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से 136 नागरिक स्वस्थ हुए। वहीं कोरोना संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गई है। वीरवार को कोविड संक्रमण के 180 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 1130 नागरिकों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल रिपोर्ट पहले से लंबित होने के कारण 1734 रिपोर्ट का इंतजार है। जिला में कोविड संक्रमण के 1569 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 372 उपचाराधीन व 1197 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में सबसे प्रभावित गांवों में विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। गांवों में कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। आइसोलेशन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाइयां, स्टीमर आदि की व्यवस्था की जा रही है। सेंटरों पर 5-5 व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन सेंटरों का लाभ उन लोगों को विशेष रूप से मिलेगा जिनके पास घर में आइसोलेट होने की जगह की कमी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि ग्रामीण अपने घर के पास आइसोलेट रहकर अपने आप को स्वस्थ कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें