भिवानी बोर्ड की ओर से घोषित पहले सेमेस्टर के परिणाम में जिले की सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पोल खोल दी है। जिले के अट्ठारह से अधिक स्कूलों का दसवीं व बारहवीं कक्षाओं का परिणाम दस फीसदी से भी कम रहा है। कुछ स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है।
इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोल व नांगल जमालपुर और सेकेंडरी स्कूल बव्वा व सुठानी शामिल है। इनका रिजल्ट जीरो रहा है। यह शिक्षा विभाग के लिए ही नहीं अपितु सरकार के लिए भी चिंता का विषय है कि इतना पैसा खर्च करने के बावजूद हम जहां के तहां खड़े हैं।
रेवाड़ी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी बाल विद्यालय की दसवीं कक्षाओं की छात्राओं का रिजल्ट केवल 6.67 फीसदी रहा है। खराब रिजल्ट का ठीकरा एक प्रिंसिपल जहां स्कूलों में अध्यापकों की कमी पर फोड़ रहे हैं, वहीं शिक्षा अधिकारी शिक्षा से जुड़े संगठनों को बुलाकर रिजल्ट को सुधारने की बात कर रहें। शिक्षा विभाग के उच्च सूत्रों की माने तो जिन स्कूलों का रिजल्ट खराब रहा है उन पर विभाग सख्त कार्रवाई करने का मन बना रहा है तथा जल्द ही उन गाज गिर सकती है।
----------------------------
इन स्कूलों ने कराया जिले को शर्मसार...............
दसवीं कक्षा...
स्कूल कुल पास रि-अपियर पास प्रतिशत
बनीपुर 33 1 32 3.03
बटोड़ी 21 2 19 9.52
बावल 69 5 64 7.25
बव्वा 8 0 8 0
झाबुआ 38 3 35 7.89
लिसान 31 3 28 9.68
रामपुरा 46 2 44 4.35
रेवाड़ी 74 5 69 6.76
हिंदू स्कूल 65 6 59 9.23
सिहा 98 7 91 7.14
सुठानी 10 0 10 0
जैनाबाद 61 4 57 6.56
-------------------------------------------------
बारहवीं कक्षा
कारौली 10 1 9 10
खोल आर्ट्स 52 0 52 0
खोल कॉर्स 14 0 14 0
कुंड आर्ट्स 60 3 57 5
कुंड कॉमर्स 12 1 11 8.33
कुंड साइंस 30 1 29 3.33
भालखी आर्टस33 1 32 3.03
भालखी कॉमर्स7 0 7 0
भालखी साइंस20 1 19 5
जैनाबाद 29 2 27 6.90
नांगल जमालपुर-आर्टस 37 0 37 0
नांगल जमालपुर-आर्टस 8 0 8 0
नांगल जमालपुर-आर्टस 8 0 8 0
----------------------------------------
वर्जन
हमारा बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अच्छा आया है, दसवीं में रिजल्ट खराब होने का कारण बच्चों को सीधे बिना टेस्ट दिए दसवीं कक्षा तक आने का है। स्कूल में साइंस के अध्यापक की नियुक्ति न होने का प्रभाव भी परीक्षा परिणाम पर पड़ा है।
-मंजु पवार, प्रिंसिपल राजकीय सीनियर सेकेंडरी रेवाड़ी
-----------------------
रिजल्ट खराब रहने का सबसे बड़ा कारण स्कूल में सेमेस्टर के शुरू मेें ही एक अध्यापिका का छुट्टी पर जाना रहा। स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते रिजल्ट अच्छा नहंी आया।
-अनिल यादव, प्रिंसिपल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनीपुर
-------------------------------
तमाम कोशिशों के बावजूद रिजल्ट खराब आना चिंता का विषय है। स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग कटिबद्ध है तथा उसी के लिए 29 दिसंबर को जिले के सभी कर्मचारी व शिक्षा संगठन को बुलाया गया है।
-धर्मबीर बल्डोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
---------------------------------
बारहवीं व दसवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट पर एक नजर
बारहवीं का परिणाम
कुल छात्र कुल छात्राएं सरकारी स्कूल
परीक्षार्थी 5397 4552 6036
उत्तीर्ण 2862 2895 3278
पास प्रतिशत 53.03 63.60 54.31
------------------------
दसवीं कक्षा
परीक्षार्थी 6261 5755 6915
उत्तीर्ण 2548 2408 1996
पास प्रतिशत 40.70 41.84 28.86