शुमार मॉडल टाउन क्षेत्र से शनिवार को चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अलवर के किशनगढ़ बास निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर मॉडल टाउन में शिव चौक पर किसी काम से आया हुआ था।
इस दौरान उसने बाइक को एक दुकान के बाहर खड़ा किया और वह काम से चला गया। वापस लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली। वहीं रामपुरा के विजय गिरी ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है।