रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। जिले के 11 सरकारी, चार सहायता प्राप्त व तीन सेल्फ फाइनेंस सहित 18 कॉलेजों में करीब 12 हजार सीटों के लिए कोरोना के चलते एक माह की देरी से अगस्त प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी कॉलेजों की सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करा लिया गया है। बीते साल की तरह इस बार भी शिक्षा विभाग की वेबसाइट हायरएजुएचआरवाई.कॉम पर जाकर विश्वविद्यालय का आप्शन चयन कर जिला और कॉलेज के नाम पर संकाय में आवेदन करना है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से पोर्टल बनाने और अपने कॉलेज की संकाय अनुसार सीटें उनके वेबसाइट में उल्लिखित की गई हैं।
किस कॉलेज में कितनी हैं सीटें:
केएलपी पीजी कॉलेज
बीए : 640
बीएससी नॉन-मेडिकल : 320
नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस: 60
बीएससी मेडिकल : 160
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी: 40
बीकॉम: 240
बीकॉम ऑनर्स: 60
बीजेएमसी: 40
बीसीए: 120
बीबीए: 80
अहीर पीजी कॉलेज रेवाड़ी
बीए : 640
बीएससी नॉन मेडिकल : 320मेडिकल : 80बीकॉम : 160
बीबीए : 120
बीसीए : 120
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 18 रेवाड़ी
बीए : 540
बीएससी नॉन-मेडिकल : 240
बीएससी मेडिकल : 160
बीकॉम : 240
आरडीएस गर्ल्स पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी
बीए : 160
बीकॉम : 80
नॉन-मेडिकल : 80
-डीएवी गर्ल्स कॉलेज कोसली
बीए : 320
बीकॉम : 80
बीसीए : 60
-राजकीय महाविद्यालय बावल
बीए : 400
बीएससी नॉन-मेडिकल : 60
बीकॉम : 60
-राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा
बीए : 240
बीकॉम : 80
बीएससी नॉन मेडिकल : 80
(कंप्यूटर साइंस के साथ) : 40
--राजकीय महाविद्यालय कोसली
बीए: 240
बीएससी नॉन-मेडिकल: 240
बीएससी मेडिकल: 80
बीकॉम: 80
राजकीय महाविद्यालय नाहड़
बीए: 420
बीएससी नॉन-मेडिकल: 80
बीकॉम: 80
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
बीए : 320
बीएससी नॉन-मेडिकल: 80
बीकॉम : 160
-राजकीय महाविद्यालय कंवाली
बीए: 420
बीएससी नॉन-मेडिकल: 160
बीकॉम: 80
बीसीए: 60
एमए अंग्रेजी: 40
-राजकीय महिला महाविद्यालय पालीबीए: 160
बीकॉम: 80
राजकीय कॉलेज जाटूसाना
बीए- 160
बीकॉम- 80
-राजकीय महिला विद्यालय बावल
बीए- 160
बीकॉम- 80
बीएससी नॉन मेडिकल- 20
-रेवाड़ी राजकीय ब्वॉयज कॉलेज
-बीए-160
बीकॉम- 160
आईटीआई 2700 सीट पर होने हैं एडमिशन
कोरोना के चलते आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया भी देरी से चल रही है। जिले में पटौदी रोड स्थित राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फुटवियर एवं लेदर गुड्स मेकर रेवाड़ी, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड, कोसली, खरखड़ा, बेरली कलां, सहारनवास व टांकड़ी में आईटीआई केंद्र हैं। जिनमें 27 ट्रेडों की लगभग 2700 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किए जाएंगे।
अगस्त के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद : अभय सिंह
केएलपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सीटों का ब्योरा मांगा गया था, वह भेज दिया गया है। उम्मीद है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।