फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1785 अधिवक्ताओं ने दिए शपथ पत्र, 17 को जारी होगी मतदाता सूची

Sat, 11 Jan 2025 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। अधिवक्ताओं से शपथ पत्र लेते हुए एडवोकेट चौधरी चरण सिंह। संवाद - फोटो : जैनपुरा गोशाला का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर 1785 अधिवक्ताओं ने मतदान के लिए अपने शपथ पत्र दिए। शपथ पत्र देने के बाद उनकी छंटनी की जाएगी। इसके बाद 17 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
आगामी 28 फरवरी के होने वाले जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत जिला बार एसोसिएशन के मतदाता अधिवक्ताओं को अपना मतदान के लिए शपथ पत्र 10 जनवरी तक देना था। जिला बार एसोसिएशन में कुल 3385 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें 1785 अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी में आगामी मतदान के लिए मतदाता सूची में अपना नाम शामिल किए जाने के लिए शपथ पत्र दायर किए हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव एडवोकेट ने बताया की शपथ पत्रों की छंटनी का काम किया जाएगा। 17 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान कराए ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे :

प्रधान ने बताया कि आगामी 28 फरवरी को मतदान कराए ईवीएम से कराए जाएंगे। इसको लेकर रेवाड़ी बार एसोसिएशन में शपथ पत्र लेने का कार्य 2 जनवरी से चौधरी चरण सिंह एडवोकेट एवं रविंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया में 1785 अधिवक्ताओं ने अपनी मतदाता सूची में नाम के लिए शपथ पत्र दिया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने मासिक शुल्क भी अदाकार जिला बार एसोसिएशन के लिए आगामी मतदान हेतु अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें