फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल विधानसभा की 257 पोलिंग पार्टियों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में बावल विधानसभा क्षेत्र में मतदान करवाने वाली पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। कुल 257 पोलिंग पार्टियां, जिनमें पीओ, एपीओ व पोलिंग ऑफिसर शामिल थे। जिन्हें मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम और उसके साथ जुडने वाली कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का डेमो भी दिया। सभी को ट्रेनिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

एआरओ बावल एवं एडीसी प्रदीप दहिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आप प्रजातंत्र के महापर्व में अपनी आहुति देने जा रहे हैं। कर्मचारियों को कुछ जरूरी टिप्स देते हुए कहा मतदान किट को प्राप्त करने से लेकर मतदान की समाप्ति तक पूरी तन्मयता, विवेक और उत्साह से काम करें। चुनाव संबंधी जरूरी लिफाफे तैयार करें। उन पर लिख दें कि उनमें क्या-क्या डालना है। जिससे पीओज को कोई परेशानी नही आएगी और समय भी बचेगा। पीओ डायरी और हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन करें और उसे संभाल कर रखें। मतदान केन्द्र पर जाने से पहले किट को प्राप्त करके उसके साथ दी गई लिस्ट में बताए गए सामान को अच्छी तरह से चैक कर लें। मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना सामान छोडकर किसी के कहने व बुलाये पर न जाएं। मतदान से एक घंटा पहले मॉक पोल करवाएं। ठीक 7 बजे मतदान प्रारंभ करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें